रेवांचल टाइम्स:- कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश के समस्त विद्यालयों में शासन के दिशानिर्देशनुसार 15 से 18 वर्ष के सभी अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को कोरोना टीकाकरण किया जाना है।इसी तारतम्य में आज दिनांक 3 जनवरी को शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ में सरपंच अंजना राहंगडाले , आधारसिंह राहंगडाले,हरेन्द्र पटले , गिरीश राहंगडाले सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में टीकाकरण अभियान का श्री गणेश किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तत्यपश्चात फीता काटकर छात्र/छात्राओं को टिका लगाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल सहित सभी शिक्षकों ने छात्र/छात्राओं को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर जनशिक्षक यू एस वट्टी, यू साहू, एन तामेश्वर, पी बिसेन,कु पूजा शाक्य, डी भगत, राजेन्द्र पारधी, गजेंद्र चौधरी , अनिल राहंगडाले, एस के चौरसिया, पी सी गोदुडे, राजदीप भालेकर सहित स्वस्थ विभाग से एस बघेल, प्रवीण गौतम,निकिल चौहान, सतेंद्र पटले, गेडाम, गोनेकर, आशा ठाकुर आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन आनंद जायसवाल प्राथमिक शिक्षक द्वारा किया गया।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment